Mar 14 2026 / 9:29 AM

जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किया गया। भूकंप के इस झटके की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.6 मापी गई। यह भूकंप जम्मू कश्मीर के कटरा से 97 किमी पूर्व में आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसाक भूकंप का यह झटका आज सुबह 5 बजकर 1 मिनट पर आया।

भूकंप की वजह से फिलहाल किसी जानमाल की नुकसान की कोई खबर नहीं है। साथ ही किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं। इससे पहले सिक्किम में 13 फरवरी 2023 को भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई थी।

Chhattisgarh