Mar 16 2026 / 5:45 AM

सीएम पद को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मैं तो छोड़ना चाहता हूं, पर कुर्सी…

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे सियासी पारा भी हाई होता जा रहा है। खास तौर पर बायनबाजियों का दौर भी बढ़ गया है। इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम गहलोत ने कहा है कि वे तो मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ना चाहते हैं, लेकिन कुर्सी उन्हें छोड़ी नहीं रही है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि सीएम की कुर्सी उन्हें छोड़ेगी भी नहीं।

अशोक गहलोत ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि विपक्ष (भाजपा) को बहुत तकलीफ है कि अब इन दोनों (गहलोत-पायलट) के बीच झगड़े क्यों नहीं हो रहे हैं? उन्होंने पत्रकारों की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप पायलट साहब की बात रहे होंगे, लेकिन ऐसी बात नहीं है पार्टी में सारे फैसले बिल्कुल अच्छे से हो रहे हैं। जब हम 40 दिनों तक होटले में रुके हुए थे और मैं बाहर आया तो कहा था कि हम सब भूलकर अब जनता के लिए काम करेंगे।

सीएम गहलोत ने कहा कि सचिन पायलट साहब के सभी टिकट क्लियर हो रहे हैं। मैंने उनके एक भी टिकट पर उंगली नहीं उठाई है। अब इससे बड़ी और क्या बात हो सकती है? गहलोत ने आगे कहा कि सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद सबसे पहले मुझे ही मुख्यमंत्री बनाया था। मेरे ऊपर पार्टी हाईकमान ने इतना भरोसा किया, इसके पीछे कुछ तो वजहें होंगी। इसके साथ ही राजस्थान सीएम ने कहा कि इस वक्त देश में जो माहौल है, राहुल गांधी जी उसका सामना कर रहे हैं। हम सभी को उनके हाथ मजबूत करने चाहिए।

Chhattisgarh