Mar 10 2026 / 10:25 PM

कई राज्यों के बदले राज्यपाल, थावरचंद गहलोत कर्नाटक, मंगूभाई पटेल को बनाया गया मप्र का गवर्नर

नई दिल्ली। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल को 2 साल से अधिक समय हो चुका हैं। ऐसे में में खबर है कि, इसी हफ्ते में मोदी सरकार अपना मंत्रिमंडल विस्तार कर सकती है। इस बीच मोदी कैबिनेट में फेरबदल से पहले कई राज्यों के गवर्नर बदले गए है। थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है।

बता दें कि थावरचंद अभी तक वे केंद्र में सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री हैं। इसके अलावा हरि बाबू कमभमपति को मिजोरम का राज्यपाल, मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल और राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

वहीं मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल, हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल, त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Chhattisgarh