बीबीसी के दिल्ली-मुंबई दफ्तरों पर इनकम टैक्स का छापा
नई दिल्ली। बीबीसी के दिल्ली और मुंबई में मौजूद दफ्तर पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापेमारी की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आयकर विभाग की टीम अभी बीबीसी दफ्तर में है। छापेमारी की प्रक्रिया अभी चल रही है। आईटी डिपार्टमेंट के अधिकारी बीबीसी दफ्तर में कागजों को खंगालने में लगे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दफ्तरों में मौजूद सभी कर्मचारियों को फोन का उपयोग नहीं करने को कहा गया है। सभी कर्मियों को एक ही कमरे में रखा गया है। मुंबई के बीबीसी दफ्तर में अभी तक किसी से भी संपर्क नहीं हुआ है। हालांकि, अभी तक इस छापेमारी को लेकर किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बता दें कि बीबीसी अपनी विवादित डॉक्यूमेंट्री को लेकर काफी चर्चा में रहा था। इस डॉक्यूमेंट्री ने पूरे देश में बवाल मचाया था। केंद्र सरकार का कहना है कि डॉक्यूमेंट्री एक प्रोपेगैंडा था। केंद्र सरकार का कहना है कि डॉक्यूमेंट्री एक तरफ के नजरिए को दर्शाता है। इसके कारण स्क्रीनिंग पर रोक लगाई गई।
गौरतलब है कि सरकार के रोक लगाने के बाद कई विश्वविद्यालयों-कॉलेजों में इसकी स्क्रीनिंग हुई। दिल्ली के जेएनयू में इस मामले को लेकर काफी बखेड़ा हुआ।
