Mar 16 2026 / 8:51 AM

कनाडाई नागरिकों के लिए भारत ने फिर से शुरू की ई-वीजा सर्विस

नई दिल्ली। भारत और कनाडा के रिश्तों में खटास खत्म होती दिख रही है। भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए ई-वीजा सर्विस की दोबारा शुरूआत कर दी है। ये जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है। सितंबर में भारत और कनाडा के बीच चल रहे तनाव की वजह से दोनों देशों से राजनयिकों का निष्कासन हुआ था। जिसके बाद भारत ने कनाडा के लिए वीजा सेवा निलंबित कर दी थी।

दरअसल, कनाडा ने सितंबर माह में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर मढ़ दिया था। उसका कहना था कि भारतीय एजेंट्स ने इस हत्या को अंजाम दिया था। इस वजह से दोनों के रिश्ते काफी खराब हो गए।

कनाडा के पीएम जस्टिस ट्रूडो ने संसद में कहा कि कनाडाई नागरिक निज्जर की जून में हत्या कर दी गई थी। ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर के गुरुद्वारे के बारह उन पर ताबड़तोड़ गोलियों की बरसात कर दी गई थी। उन्होंने इस हत्या को लेकर भारतीय एजेंट्स पर आरोप लगाए थे। इसके ठीक बाद 21 सितंबर को भारत ने कनाडाई नागरिकों के ई-वीजा सर्विस पर पाबंदी लगाई थी।

उस वक्त भारत सरकार ने ट्रूडो के आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया था। भारत ने कनाडाई पीएम के आरोपों को बेतुका और राजनीति प्रेरित करार दिया था। उस वक्त कनाडा से दिल्ली ने कहा था कि अगर निज्जर की हत्या में भारत का हाथ है तो उसे अपने इस दावे को साबित करने के लिए सबूत पेश करने होंगे। इस घटना के बाद दोनों देशों के रिश्ते पूरी तरह से बिगड़ गए। भारत-कनाडा दोनों ने अपने-अपने देश से कई सारे राजनयिकों को जानें को कह दिया।

सरकार के इस निर्णय के बाद कनाडा के नागरिकों के लिए सभी तरह की वीजा सर्विस आरंभ हो गई है। इसमें यात्रा वीजा भी है। इसके साथ एंट्री वीजा, बिजनेस वीजा, मेडिकल वीजा और कॉन्फ्रेंस वीजा की भी शुरुआत हो चुकी है। बता दें कि कई सारे भारतीय कनाडा में निवास करते हैं। अब इन्होंने कनाडा की नागरिकता स्वीकार कर ली है। उनके पास ओसीआई कार्ड नहीं है, तो उनका वीजा लेकर ही भारत आना हो पाता है। इसके साथ बहुत सारे कनाडाई नागरिक का टूरिस्ट वीजा लेकर भारत आना होता है।

Chhattisgarh