Oct 12 2026 / 3:18 AM

भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 224 रनों का लक्ष्य

इंदौर। भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 224 रन का टारगेट दिया है। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 20 ओवर में 223 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

अभिषेक शर्मा ने रविवार को 18 बॉल में फिफ्टी लगाई। उन्होंने 30 बॉल पर 69 रन बनाए। ईशान किशन ने 37 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा ने 28 और नीतीश कुमार रेड्डी ने 21 रन बनाए। प्रिंस यादव ने शमार जोसेफ के आखिरी ओवर में 3 चौके लगाए। शमार जोसेफ ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर मयंक यादव को बोल्ड कर भारतीय पारी खत्म की।

फिलहाल यह सीरीज 1-1 की रोमांचक बराबरी पर है। पहले मैच में जहां भारत ने शानदार जीत दर्ज की थी, वहीं दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जोरदार वापसी करते हुए 249 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा कर लिया था।

Chhattisgarh