Nov 11 2025 / 1:07 PM

झारखंड: चौथी बार सीएम बने हेमंत सोरेन, राज्यपाल संतोष गंगवार ने दिलाई शपथ

रांची। झारखंड में हेमंत सोरेन ने आज चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत इंडिया गठबंधन के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हेमंत सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विधानसभा चुनाव में सोरेन ने भाजपा के गमलियाल हेम्ब्रम को 39,791 मतों के अंतर से हराकर बरहेट सीट पर जीत दर्ज की है।

जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में कुल 81 सीटों में 56 सीट हासिल करके अपना बहुमत बनाए रखा, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 24 सीट मिलीं। शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन के पोस्टर पूरे रांची में देखे जा सकते हैं। राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और यातायात नियम लागू कर दिए गए।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, RJD नेता तेजस्वी यादव, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और AAP नेता राघव चड्ढा हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे।

Chhattisgarh