Nov 12 2025 / 2:03 AM

लोकसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, इंदौर से शंकर लालवानी को मिला टिकट

नई दिल्‍ली। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के बाद आज भारतीय जनता पार्टी ने भी उम्‍मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट को आज जारी कर दी है। 72 उम्मीदवारों की लिस्‍ट में हरियाणा में सीएम की कुर्सी छोड़ने वाले मनोहर लाल खट्टर को भी जगह दी गई है। खट्टर करनाल लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में होंगे।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का नाम भी इस लिस्‍ट में है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र के नागपुर से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। गढ़वाल से अनिल बलूनी मैदान में होंगे। अनुराग ठाकुर को हमीरपुर से मौका दिया गया है। अशोक तंवर को सिरसा से टिकट दिया गया है।

इसके अलावा गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह, फरीदाबाद से कृष्ण पाल गुर्जर, अंबाला से पूर्व सांसद रतनलाल कटारिया की पत्नी बनतो कटारिया को टिकट दिया गया है। मध्य प्रदेश के इंदौर से शंकर लालवानी को टिकट दिया गया है।

भाजपा की दूसरी लिस्ट में 11 राज्यों की लोकसभा सीटों से प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। इन राज्यों में दमन दीव, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड शामिल हैं।

पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अगुवाई में सोमवार रात सम्पन्न हुई बीजेपी चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर मंथन किया गया था। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित थे। बैठक में आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और हरियाणा के प्रत्याशियों पर चर्चा की गई थी।

Chhattisgarh