Mar 13 2026 / 6:58 PM

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, भाऊ साहेब चौधरी शिंदे गुट में शामिल

मुंबई। उद्भव ठाकरे को एक और बड़ा झटका लगा है। क्योंकि शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे पार्टी के नेता सांसद संजय राउत के करीबी भाऊसाहेब चौधरी ने ठाकरे जय महाराष्ट्र बनाकर एकनाथ शिंदे का समर्थन करने का फैसला किया है। उनके साथ नेता सुनील पाटिल भी शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। भाऊसाहेब चौधरी के पास नासिक जिला संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी थी जबकि सुनील पाटिल के पास जिला प्रमुख की जिम्मेदारी थी। चौधरी और पाटिल के शिंदे गुट में आने से एकनाथ शिंदे का राजनीतिक कद नासिक में काफी बढ़ गया है।

भाऊ साहेब चौधरी ने बताया कि महाविकास अघाड़ी के ढाई साल के कार्यकाल के दौरान नासिक जिले के कार्यकर्ताओं के काम पूरे नहीं हुए लेकिन राज्य में एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की सरकार पिछले 5 महीने में जनता के हित के लिए काम कर रही है उससे प्रभावित होकर वो शिंदे गुट में शामिल हो रहे है। लेकिन सच तो यह है की पिछले दिनों नासिक महानगर पालिका के उद्धव गुट के 12 पार्षद शिंदे गुट में शामिल हुए थे तबसे यह कयास लगाये जा रहे थे की भाऊ साहेब चौधरी भी संजय राउत को अलविदा कर शिंदे के साथ जा सकते है।

भाऊ साहेब चौधरी नागपुर रवाना होने की खबर मिलते ही संजय राउत ने ट्वीट कर जानकारी दी की चौधरी को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है और यह उद्धव ठाकरे के आदेश पर किया गया है। पत्राचाल घोटाला मामले में गिरफ़्तार संजय राउत 100 से भी ज्यादा मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद थे अदालत ने उन्हें जमानत दी तब राउत की जमानत देनेवाले भाऊ साहेब चौधरी ही थे।

Chhattisgarh