Mar 11 2026 / 3:56 AM

मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला पदक, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में भारत की बेटी मीराबाई चानू ने इतिहास रच दिया है। मीराबाई चानू ने शनिवार को भारत को टोक्यो ओलंपिक में पहला पदक दिलाया है। मीराबाई ने 49 किग्रा वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया। मीराबाई भरोत्तोलन में पदक जीतने वाली भारत की दूसरी महिला हैं।

इससे पहले 2000 के सिडनी ओलंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी ने कांस्य पदक जीता था। वहीं टोक्यो ओलंपिक में भारत की बेटी मीराबाई ने देश की शान बढ़ाई है, जिसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गजों ने उन्हें बधाई दी है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, मीराबाई चानू के शानदार प्रदर्शन से भारत उत्साहित है। वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है।

चानू के पदक जीतते ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, भारोत्तोलन में रजत पदक जीतकर टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए पदक तालिका की शुरूआत करने के लिए मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई।

Chhattisgarh