एमपी चुनाव: कैलाश विजयवर्गीय बोले- पैसे लेकर कमलनाथ ने बांटे टिकट
इंदौर। मध्यप्रदेश की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली इंदौर विधानसभा क्रमांक 1 के भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस के नेता कमलनाथ के घर के बाहर हो रहे विरोध पर बड़ा बयान दिया है। कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेता और पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ पर पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया है।
विजयवर्गीय कहा कि कमलनाथ जी ने पैसे लेकर उम्मीदवारों को टिकट बांटे हैं। जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बहुत आक्रोश है। ये बात खुद कांग्रेस के कार्यकर्ता ही कह रहे हैं कि हमने 3 से 4 करोड़ रुपए पार्टी में खर्च किए लेकिन हमें टिकट नहीं मिला है। ये बहुत संगीन आरोप है। कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जिसको लेकर प्रदेश की जनता को सोचना चाहिए।
दरअसल, कांग्रेस ने उज्जैन के बड़नगर से विधायक मुरली मोरवाल का टिकट काटकर राजेंद्र सिंह सोलंकी को प्रत्याशी बनाया है। वही इसके बाद मुरली और उनके समर्थकों ने पीसीसी चीफ के बंगले के सामने जमकर हंगामा किया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने करोड़ो रुपये पार्टी में दिए हैं, लेकिन टिकट नहीं मिला है। इसके परिणामस्वरूप कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।
बड़नगर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता भोपाल में पीसीसी चीफ कमलनाथ के घर पर जमा हुए और उन्होंने कमलनाथ के बंगले के सामने धरने पर बैठकर जमकर नारेबाजी की। जानकारी के अनुसार पेट्रोल समर्थकों ने खुद पर पेट्रोल भी डालकर आग लगाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस ने जैसे जैसे प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को संभाला। मुरली मोरवाल के समर्थक लगातार टिकट बदलकर मोरखाको टिकट देने की मांग कर रहे हैं।
