Mar 14 2026 / 6:18 PM

नवजोत सिंह सिद्धू कल पटियाला जेल से होंगे रिहा, रोडरेज मामले में मिली थी एक साल की सजा

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू कल पटियाला जेल से रिहा हो सकते हैं। उनके अच्छे आचरण को देखते हुए उन्हें समय पूर्व रिहा करने का फैसला किया गया है। वहीं रिहाई के मौके पर उनके स्वागत की तैयारी में पंजाब कांग्रेस इकाई के नेता जुटे हुए हैं। दरअसल सिद्धू को 1990 के एक रोड रेज मामले में एक साल की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद से वो पटियाला की एक जेल में बंद है।

जेल नियमावली के मुताबिक, कैदियों के अच्छे आचरण को ध्यान में रखते हुए उन्हें समय पूर्व रिहा करने का प्रावधान है। सिद्धू को भी अच्छे आचरण को ध्यान में रखते हुए समय पूर्व 1 अप्रैल को रिहा किया जा रहा है। बता दें कि उनके सजा की मियाद 1 मई को संपन्न होने जा रही है, लेकिन इससे पूर्व ही कांग्रेस नेता को रिहा करने का फैसला किया गया है। सिद्धू ने सजा के दौरान कोई पैरोल नहीं ली और ना ही किसी भी प्रकार के सरकारी अवकास का लाभ उठाया, जिसे ध्यान में रखते हुए उन्हें समय पूर्व रिहाई देने का फैसला किया गया है।

गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब की राजनीति का एक बड़ा नाम है। ये राज्य की राजनीति में हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। सिद्धू ने भारतीय जनता पार्टी से अपने राजनितिक करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद ये कांग्रेस से जुड़े। कांग्रेस पार्टी में इन्होंने अपनी पकड़ इतनी मजबूत कर ली है, कि एक समय पार्टी ने कद्दावर नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह की इच्छा के विपरीत में जाकर सिद्धू का समर्थन किया था।

Chhattisgarh