देशभर में कोरोना के 128 नए केस, 4 लोगों की मौत
नई दिल्ली। भारत मे कोरोना का उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए नए कोरोना रिपोर्ट के मुताबिक देश मे पिछले 24 घंटों के दौरान 128 नए एक्टिव केस सामने आए। जबकि इस दौरान कोरोना संक्रमण से 4 लोगों की मौत की खबर है। केरल द्वारा संक्रमण से मौत के चार केस की पुष्टि की गई है। इससे पहले पिछले दिन शुक्रवार को देश में कोरोना के 99 नए मामले आए थे, जबकि 1 व्यक्ति मौत की खबर आई थी। यानी कल के मुकाबले आज कोरोना के 29 ज्यादा केस सामने आए हैं।
इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 हजार 792 हो गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 28 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 83 हजार 250 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 41 लाख 50 हजार 713 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 745 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.81 फीसदी पहुंच गया है। डेली पॉजिटिविटी रेट 0.06% और वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.07% है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.56 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
