देशभर में कोरोना के 796 नए केस, 5 लोगों की मौत
नई दिल्ली। भारत मे कोरोना का उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए नए कोरोना रिपोर्ट के मुताबिक देश मे पिछले 24 घंटों के दौरान 796 नए एक्टिव केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से पांच व्यक्ति की मौत की खबर है।
मौत की ये खबर कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी, उत्तर प्रदेश और करेल से आई है। इससे पहले पिछले दिन गुरुवार को देश में कोरोना के 754 नए मामले आए थे, जबकि इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हुई थी। यानी कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के 42 नए केस सामने आए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 796 नए केस सामने आए। वहीं इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण को 403 लोग मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 5026 हो गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 93 हजार 506 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 41 लाख 57 हजार 685 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 795 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.80 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है।
मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.64 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
