Mar 13 2026 / 10:05 PM

देशभर में कोरोना के 134 नए केस, कोई मौत नहीं

नई दिल्ली। भारत मे कोरोना का उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए नए कोरोना रिपोर्ट के मुताबिक देश मे पिछले 24 घंटों के दौरान 134 नए एक्टिव केस सामने आए। जबकि कोरोना संक्रमण की वजह से किसी भी व्यक्ति की मौत की खबर नहीं है। इससे पहले सोमवार को देश में कोरोना संक्रमण के 173 नए मामले सामने आए थे। जबकि 2 मरीजों की मौत हुई थी। इस तरह कल के मुकाबले आज कोरोना संक्रमण की संख्या में 39 की कमी दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 134 नए केस सामने आए। इस दौरान 222 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 2 हजार 582 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 88 की कमी दर्ज की गई है।

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 79 हजार 16 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 41 लाख 45 हजार 667 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 707 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.80 फीसदी पहुंच गया है। डेली पॉजिटिविटी रेट 0.17% और वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.15% है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है।

मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.10 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है।

Chhattisgarh