Mar 16 2026 / 8:52 AM

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, मेजर सहित 2 जवान शहीद

नई दिल्ली। जम्‍मू-कश्‍मीर के राजौरी के धर्मसाल के बाजीमल इलाके में आज बुधवार को मुठभेड़ की खबर सामने आई है। यहां सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है, जिसमें भारतीय सेना के एक मेजर और दो जवानों के शहीद होने की खबर है।

जानकारी के मुताबिक, धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में बुधवार को आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। तभी आतंकियों ने फायरिंग करना शुरू कर दी। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है।

दरअसल, राजौरी के कालाकोट थाने के अंतर्गत गांव बाजी के जंगलों में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने का इनपुट सुरक्षा बलों को मिला था। इसके बाद भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया था।

तलाशी के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू किए जाने के बाद इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई। जंगली इलाका होने के कारण सुरक्षा बलों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अभी मुठभेड़ को लेकर सेना और पुलिस के अफसर मौके पर मौजूद हैं।

Chhattisgarh