Nov 12 2025 / 2:02 AM

पीएम मोदी ने किया गुजरात और असम में तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं का शिलान्यास

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए गुजरात और असम में 1.25 लाख करोड़ रुपये के तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओ का शिलान्यास किया। ‘इंडिया टेकेड चिप्स फार विकसित भारत’ के कार्यक्रम में पीएम मोदी इन परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में भारत पूरी दुनिया में सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आएगा। पीएम मोदी देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए देशभर में इनदिनों तमाम विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, सरकार टेक्नोलॉजी को एडवांस बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि देश के युवा तकनीक के मामले में बेहद प्रतिभा संपन्न हैं। इसलिए इनकी भूमिका अहम है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता है। उन्होंने कहा कि आज का दिन बेहद ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सरकार मजबूत कदम उठा रही है।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, आज एक साथ तीन सेमीकंडक्टर यूनिट का भूमिपूजन है। तीनों परियोजना और हाल में हुए माइक्रॉन परियोजना, इन चारों को मिलकर 4 बड़े प्लांट तैयार होंगे और भारत में सेमीकंडक्टर उद्योग स्थापित होगी। पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत मिशन में सेमीकंडक्टर उद्योग का बहुत ही महत्वपूर्ण रोल है। इन चारों में से एक प्लांट आज असम में लगा है। डबल इंजन की सरकार में कैसे काम होता है ये चारों प्लांट इसका उदाहरण हैं।

बता दें कि कार्यक्रम में 1814 संस्थानों के छात्र शरीक हुए। इनमें केंद्रीय विश्वविद्यालय, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भारतीय प्रबंध संस्थान, भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस समेत देश के कई शीर्ष संस्थान शामिल हैं।

Chhattisgarh