Mar 14 2026 / 7:57 AM

अगरतला में बोले पीएम मोदी- त्रिपुरा के लोगों ने चंदा की कंपनी वालों को ‘रेड कार्ड’ दिखा दिया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिपुरा के अगरतला में स्वामी विवेकानंद मैदान में एक जनसभा में शामिल हुए। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज भाजपा के पक्ष में माहौल इसलिए है क्योंकि त्रिपुरा के लोगों को विकास आंखों के सामने दिख रहा है। त्रिपुरा में आज कोई ऐसा परिवार नहीं है जिसकी भाजपा सरकार ने आगे बढ़कर सेवा ना की हो।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि त्रिपुरा के युवाओं, माता-बहनों ने चंदा की कंपनी वालों को फिर से ‘रेड कार्ड’ दिखा दिया है। त्रिपुरा के लोगों ने ऐलान कर दिया है, उन्हें सबका साथ, सबका विकास वाली सरकार चाहिए। उन्होंने कहा कि आज त्रिपुरा विकास की पटरी पर लौट आया है। पीएम ने कहा कि हमने त्रिपुरा में शांति और कानून का शासन स्थापित किया। यह इस बात से स्पष्ट है कि चुनाव प्रचार के दौरान सभी पार्टियों के झंडे दिखाई देते हैं, पहले के समय के विपरीत जब एक ही पार्टी हुआ करती थी।

पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में मुझे जहां भी जाने का अवसर मिला है मैंने देखा है कि फिर एक बार भाजपा की सरकार बनाने का मन त्रिपुरा के लोगों ने बना लिया है। डबल इंजन की सरकार के लिए आपका समर्थन देखकर मेरी खुशी भी डबल हो गई है।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में मुझे जहां भी जाने का अवसर मिला है मैंने देखा है कि फिर एक बार भाजपा की सरकार बनाने का मन त्रिपुरा के लोगों ने बना लिया है। डबल इंजन की सरकार के लिए आपका समर्थन देखकर मेरी खुशी भी डबल हो गई है। विकास की पहली शर्त होती है कानून व्यवस्था का राज। वामपंथी शासन ने त्रिपुरा को विनाश के रास्ते पर धकेल दिया था। यहां जो हाल थे उसे त्रिपुरा के लोग कभी भी भूल नहीं सकते। वामपंथियों ने त्रिपुरा के लोगों को अपना गुलाम समझ लिया था।

Chhattisgarh