Mar 17 2026 / 12:18 AM

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाशिवरात्रि के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने कामना की है कि यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए तथा अमृतकाल में देश के संकल्पों को नई शक्ति प्रदान करे। देश भर में आज महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है।

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, देश के मेरे सभी परिवारजनों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए और अमृतकाल में देश के संकल्पों को भी नई शक्ति प्रदान करे। जय भोलेनाथ!

वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने भी लोगों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट किया, महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मैं भगवान महादेव से सभी की समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं। हर हर महादेव।

Chhattisgarh