Mar 16 2026 / 10:48 PM

किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसान शुभकरण के परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता देगी पंजाब सरकार

नई दिल्ली। किसान आंदोलन के दौरान खनौरी बॉर्डर पर मारे गए किसान शुभकरण सिंह को लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मारे गए शुभकरण सिंह के परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता की घोषणा की। इसके अलावा शुभकरण सिंह की छोटी बहन को सरकारी नौकरी दी जाएगी। सीएम भगवंत मान ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है, खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए शुभकरन सिंह के परिवार को पंजाब सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और उनकी छोटी बहन को सरकारी नौकरी दी जाएगी। दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सीएम मान ने सोशल मीडिया पर आगे लिखा है, शुभकरण यहां प्रचार के लिए नहीं आए थे, वह अपनी खेती की उपज का सही दाम मांगने आए थे। पंजाब सरकार किसानों के साथ खड़ी है। वे हमें राष्ट्रपति शासन की धमकी देने की कोशिश कर रहे हैं। मैं इन धमकियों से डरने वाला नहीं हूं, मैं और शुभकरण को मरने नहीं दूंगा। मेरी पोस्ट मेरे लिए कोई मायने नहीं रखती इसलिए धमकी देना बंद करें।

बता दें कि पंजाब और हरियाणा के बीच स्थित शंभु और खनौरी बॉर्डर पर बुधवार को उस वक्त आफरा तफरी मच गई है जब किसान आंदोलन में आए 21 वर्षीय युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत हो गई। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। शुभकरण सिंह की मौत के बाद किसानों ने दिल्ली कूच का प्लान दो दिन के लिए टाल दिया।

Chhattisgarh