Mar 14 2026 / 3:08 PM

राहुल गांधी को सजा, कांग्रेस बोली- गांधी डरते नहीं

नई दिल्ली। मानहानि केस में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी को दो साल की सजा हुई है। गुजरात की सूरत जिला अदालत ने राहुल गांधी को यह सजा चार साल पुराने ‘मोदी सरनेम’ मामले में सुनाई है। हालांकि राहुल गांधी को अदालत से जमानत भी मिल गई।

राहुल गांधी के मानहानि मामले में कांग्रेस ने पलटवार करते हुए राहुल गांधी का बचाव किया है। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया है- “गांधी डरते नहीं”

राहुल की सजा पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उन्हें (राहुल गांधी को) जमानत मिल गई है। हम शुरू से ही जानते थे क्योंकि वे जज बदलते रहे। हम कानून, न्यायपालिका में विश्वास करते हैं और हम कानून के मुताबिक इसके खिलाफ लड़ेंगे।

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी की सजा पर ट्वीट कर कहा कि अदालत का सम्मान है लेकिन फैसले से असहमत हूं। उन्होंने लिखा, गैर बीजेपी नेताओं और पार्टियों पर मुकदमे करके उन्हें खत्म करने की साजिश हो रही है हमारे कांग्रेस से मतभेद हैं मगर राहुल गांधी जी को इस तरह मानहानि मुकदमे में फसाना ठीक नहीं। जनता और विपक्ष का काम है सवाल पूछना। हम अदालत का सम्मान करते हैं पर इस निर्णय से असहमत हैं।

Chhattisgarh