Mar 17 2026 / 4:41 AM

राजनाथ सिंह ने लेह में तैनात जवानों के साथ मनाई होली, बोले- हर देशवासी को सशस्त्र बलों पर गर्व

नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को लेह में तैनात जवानों के साथ होली मनाई। इस दौरान राजनाथ सिंह ने लद्दाख को भारत की शौर्य और बहादुरी की राजधानी बताया। उन्होंने कहा कि पूरा देश सुरक्षित महसूस करता है क्योंकि हमारे बहादुर सैनिक सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। हम खुशहाल जीवन जी रहे हैं क्योंकि हमारे सतर्क सैनिक सीमा पर तैयार हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि हर देशवासी को सशस्त्र बलों पर गर्व है। वो अपने परिवारों से बहुत दूर रहते हैं, इसलिए ही हम होली और अन्य त्योहार अपने परिवारों के साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा कि देश हमेशा अपने सैनिकों का ऋणी रहेगा और उनका साहस और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।

गौरतलब है कि सिंह को सियाचिन ग्लेशियर पर तैनात सैनिकों के साथ होली मनाने का कार्यक्रम था, लेकिन दुनिया के सबसे ऊंचे और सबसे ठंडे युद्धक्षेत्र पर प्रतिकूल मौसम के कारण योजना को स्थगित करना पड़ा। मंत्री ने फोन पर सियाचिन में तैनात सैनिकों को शुभकामनाएं दीं और जल्द ही उनसे मिलने का वादा किया।

राजनाथ सिंह ने कहा कि ऊंचाई पर तैनात जवानों की सकारात्मक प्रतिबद्धता “माइनस तापमान” से कहीं अधिक मजबूत होती है। लद्दाख भारत की शौर्य और बहादुरी की राजधानी, जैसे दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी है, मुंबई वित्तीय राजधानी है और बेंगलुरु प्रौद्योगिकी राजधानी है।

Chhattisgarh