Mar 17 2026 / 12:00 AM

संदेशखाली विवाद पर बोले रविशंकर प्रसाद- ममता बनर्जी छुपाना क्या चाहती हैं, उनका जमीर मर चुका है

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में संदेशखाली में चल रहे विवाद को लेकर राजनीति तेज हो रही है। एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के नेता रवि शंकर प्रसाद ने प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने तृणमूल सरकार को घेरते हुए दावा किया कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जमीर मर चुका है। वह इस मामले में क्या कुछ छुपाना चाहती हैं और वह ऐसा क्यों कर रही हैं।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाले अपमानजनक व्यवहार और यौन उत्पीड़न के बारे में जो बाते सामने आई है, वह हमारे समाज और लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है। ममता बनर्जी अब भी इसका बचाव क्यों कर रही हैं? इस मामले में एक पत्रकार को भी गिरफ्तार किया गया है। ममता बनर्जी आखिर क्या छिपाना चाहती हैं और क्यों? वह खुद एक महिला है और अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए वह अन्य महिलाओं के सम्मान को खतरे में डाल रही है। क्या उनका जमीर मर गया है।

उन्होंने कहा कि ये समझ नहीं आ रहा है कि आखिर ममता बनर्जी ऐसा क्यों कर रही हैं। इस दौरान रवि शंकर प्रसाद ने विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर विपक्षी गठबंधन भी चुप बैठा है आखिर यह लोग इतने संवेदनाहीन कैसे हो सकते हैं। महिलाओं के साथ संदेशखाली में दुष्कर्म हुए लेकिन इंडिया गठबंधन के नेता चुप्पी साधे हुए हैं।

Chhattisgarh