Nov 11 2025 / 11:08 AM

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का बयान, राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। कि राहुल गांधी एक बार फिर से अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। यही नहीं अजय राय ने भी कहा कि अगर प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी से चुनाव लड़ती है तो कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता उनकी जीत के लिए जान लड़ा देगा। हालांकि कांग्रेस पार्टी की तरफ से इस तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

अजय राय ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी ने वादा किया था कि 13 रुपए प्रति किलो चीनी उपलब्ध करा सकती हैं। अब उन्हें जनता को जवाब देना चाहिए कि वह 13 रुपए किलो वाली चीनी कहां है?

अजय राय ने कहा कि इस प्रदेश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी, महंगाई और लोगों को डराकर अपने साथ लेने का है। वे लोगों को ED, CBI का डर दिखाकर माहौल बना रहे हैं। अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक जो प्यार का पैगाम दिया है। खड़गे साहब ने और हमारी नेता प्रियंका गांधी का जो संदेश है उसे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश के कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचाएंगे।

बता दें कि गुरुवार को अजय राय उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान मिली है। कांग्रेस पार्टी ने बृजलाल खाबरी को हटाकर अजय राय यूपी कमान सौंपी है। गौरतलब है कि यूपी का अमेठी कांग्रेस का गढ़ रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने यूपी की अमेठी और केरल की वायनाड, दो सीटों से चुनाव लड़ा था। अमेठी में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को 55 हजार वोटों से हराया था। वायनाड से राहुल गांधी चुनाव जीते थे।

Chhattisgarh