Mar 12 2026 / 6:01 AM

शेयर बाजार गिरावट के साथ हुआ बंद

नई दिल्ली। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 195 अंक या 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,677 अंक और निफ्टी 49 अंक या 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,356 अंक पर बंद हुआ। ऑटो, पीएसयू बैंक, फार्मा, रियल्टी, एनर्जी और इन्फ्रा शेयरों में खरीदारी का ट्रेंड देखने को मिला है। आईटी, फिन सर्विस, एफएमसीजी, मेटल और मीडिया इंडेक्स में गिराव देखने को मिली।

टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, एसबीआई, सन फार्मा, एनटीपीसी, एमएंडएम, इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक, टाइटन और पावर ग्रिड हरे निशान में बंद हुए हैं। आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, रिलायंस, एक्सिस बैंक, जेएसडब्लू स्टील, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा, आईटीसी, टाटा स्टील, एलएंडटी, एचयूएल, एचसीएल टेक, विप्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, इन्फोसिस, नेस्ले, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं।

Chhattisgarh