शेयर बाजार गिरावट के साथ हुआ बंद
नई दिल्ली। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 930.88 अंकों की गिरावट के साथ 70,506.31 के स्तर पर जबकि निफ्टी 302.95 अंक टूटकर 21,150.15 के लेवल पर बंद हुआ।
निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप सूचकांकों में तेज गिरावट दिखी। दोनों में 3% से अधिक की गिरावट आई। इस दौरान सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। ऑटो, मीडिया, मेटल, पीएसयू बैंक और रियल्टी शेयरों में बड़ी गिरावट दिखी।
