Mar 12 2026 / 9:42 AM

शेयर बाजार बढ़त के साथ हुआ बंद

नई दिल्ली। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 30 अंक या 0.04 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 71,386 के स्तर पर जबकि निफ्टी 31 अंक की मामूली बढ़त के साथ 21,544 अंक पर बंद हुआ।

आज के कारोबारी सत्र में एनएसई पर बढ़ने वाले शेयरों की संख्या गिरने वालों के मुकाबले अधिक रही। कारोबारी सत्र में लार्ज कैप की अपेक्षा मिड और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन अच्छा रहा। निफ्टी स्मॉल कैप 100 इंडेक्स 0.44 प्रतिशत और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।

एलएंडटी, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, सन फार्मा, टाटा स्टील, एमएंडएम, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, मारुति सुजुकी, इन्फोसिस, टीसीएस, विप्रो और एचयूएल शेयरों में तेजी देखी गई है। कोटक महिंद्रा बैंक, पावर ग्रिड, जेएसडब्लू स्टील, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, आईटीसी, रिलायंस, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स और नेस्ले गिरकर बंद हुए हैं।

Chhattisgarh