Mar 12 2026 / 6:03 AM

शेयर बाजार बढ़त के साथ हुआ बंद

नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 66.14 अंक या 0.09 प्रतिशत बढ़कर 73,872 अंक और एनएसई निफ्टी 27.20 अंक या 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,405 अंक पर बंद हुआ।

इंडेक्स के आधार पर पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, फार्मा, रियल्टी, एनर्जी, प्राइवेट बैंक, इन्फ्रा, पीएसई, सर्विस सेक्टर के इंडेक्स में तेजी थी। वहीं, ऑटो, आईटी, एफएमसीजी, मेटल और मीडिया के शेयरों में गिरावट देखी गई। मिडकैप और लार्ज कैप शेयरों में खरीदारों का देखी गई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स लाल निशान में बंद हुआ।

एनटीपीसी, पावर ग्रिड, रिलायंस, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, इंडसइंडबैंक, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, मारुति सुजुकी और सन फार्मा के शेयरों में खरीदारी हुई। जेएसडब्लू स्टील, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, इन्फोसिस, टाइटन कंपनी, आईटीसी, टीसीएस, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, विप्रो, नेस्ले, एलएंडटी, टाटा मोटर्स और एसबीआई के शेयर लाल निशान में बंद हुए।

Chhattisgarh