Mar 12 2026 / 4:24 AM

शेयर बाजार बढ़त के साथ हुआ बंद

नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 560.29 (0.76%) अंकों की बढ़त के साथ 73,648.62 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का सूचकांक एनएसई निफ्टी एक बार फिर 22300 का स्तर पार कर गया और 189.41 (0.86%) अंकों की बढ़त के साथ 22,336.40 पर बंद हुआ।

एलएंडटी, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, विप्रो, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, टीसीएस, टाइटन, कोटक महिंद्रा, नेस्ले, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, रिलायंस, मारुति सुजुकी, एचयूएल, एमएंडएम और आईटीसी गेनर्स की लिस्ट में है। टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, जेएसडब्लू स्टील, एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी लूजर्स की लिस्ट में है।

Chhattisgarh