Nov 10 2025 / 9:16 AM

शेयर बाजार गिरावट के साथ हुआ बंद

नई दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स 415.69 अंक टूटकर 62,868.50 पर पहुंचा। इसमें 0.66% की गिरावट दिखी। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 116.40 अंकों (0.62%) की गिरावट के साथ 18696.10 अंकों पर बंद हुआ।

दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स लगभग 600 अंकों तक टूटा। बाजार में बैंकिंग सेक्टर के शेयरों, रिलायंस और इंफोसिस के शेयरों में बिकवाली दिखी। पेटीएम के शेयरों में आठ प्रतिशत की तेजी दिखी। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे की गिरावट के साथ 81.32 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

Chhattisgarh