Mar 10 2026 / 3:57 PM

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व राष्ट्रपति स्व. प्रणब मुखर्जी की पुण्य-तिथि पर नमन किया

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न स्व. श्री प्रणब मुखर्जी की पुण्य-तिथि पर निवास स्थित सभाकक्ष में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। लोक निर्माण राज्य मंत्री श्री सुरेश धाकड़ भी उपस्थित थे।

पूर्व राष्ट्रपति स्व. श्री मुखर्जी का जन्म 11 दिसम्बर 1935 में पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले में हुआ। वे भारत के 13वें राष्ट्रपति थे। उन्होंने 25 जुलाई 2012 को राष्ट्रपति के पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें 26 जनवरी 2019 को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

स्व. श्री मुखर्जी ने “द कोलिएशन ईयर्स 1996-2012” पुस्तक भी लिखी। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री रहते हुए विभिन्न मंत्रालयों का लम्बे समय तक दायित्व संभाला। वे अपने शुरूआती जीवन में वकालत और अध्यापन कार्य सहित पत्रकारिता के क्षेत्र में भी सक्रिय रहे। उनका निधन दिल्ली में 31 अगस्त 2020 को हुआ।

Chhattisgarh