Mar 15 2026 / 9:06 AM

इंदौर के स्‍कूलों में 16 सितंबर को रहेगा अवकाश

भारी वर्षा में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर ने किया अवकाश घोषित

इंदौर। इंदौर जिले में भारी वर्षा को देखते हुए कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में 16 सितम्बर 2023 को अवकाश घोषित कर दिया है। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों को एहतियात बरतने के निर्देश दिये हैं। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कक्षा पहली से लेकर कक्षा बारहवीं तक के सभी विद्यालयों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

Chhattisgarh