संयोगितागंज थाने में जब्त वाहनों की होगी नीलामी
इन्दौर। पुलिस एक्ट में जब्त कुल 47 दो पहिया वाहन थाना परिसर संयोगितागंज इन्दौर में जिस हालत में रखे हैं वह 29 दिसंबर को प्रात: 11 बजे थाना संयोगितागंज इन्दौर में खुली नीलामी के माध्यम से विक्रय किये जायेंगे। वाहनों की सूची एवं नीलामी की शर्तें आवेदन फार्म के साथ प्रदाय की जायेगी। आवेदन फार्म संबंधित थाने से प्राप्त किये जा सकेंगे।
बताया गया है कि वाहन क्रय करने के इच्छुक व्यक्ति फार्म 100 रुपए की राशि का पोस्टल आर्डर जो पुलिस उपायुक्त इन्दौर जोन-3 के नाम से देय होगा, थाना संयोगितागंज इन्दौर में जमा कर नीलामी हेतू निर्धारित आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते है। पूर्ण भरे हुये आवेदन फार्म प्रतिभूति राशि के डिमांड ड्राफ्ट सहित थाना पलासिया में 28 दिसंबर की शाम 5 बजे तक जमा किये जा सकेंगे।
