आत्मनिर्भर और सशक्त महिलाओं के निर्माण में सहायक हो रही है विकसित भारत संकल्प यात्रा
इन्दौर। आजीविका मिशन के माध्यम से देश एवं प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का सिलसिला निरंतर रूप से जारी है। इसी तारत्मय में विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंच कर महिलाओं को आजीविका मिशन से जोड़ने का प्रयास कर रही है। इंदौर में विकसित भारत संकल्प यात्रा आज ग्राम नावदा पंथ पहुंची जहां आजीविका मिशन से जुड़ी रेखा यादव ने ग्राम पंचायत की सभी महिलाओं को उनकी सफलता की कहानी ” मेरी कहानी मेरी जुबानी” कार्यक्रम के माध्यम से बताई। ग्राम नावदा पंथ की निवासी रेखा यादव बताती हैं कि वह वैष्णो देवी समूह की सदस्य हैं। आजीविका मिशन के माध्यम से वे स्व-सहायता समूह का हिस्सा बनी और उनके समूह को ढाई लाख रुपए का ऋण प्राप्त हुआ। जिसके माध्यम से उन्होंने जनरल स्टोर खोला एवं सिलाई का काम भी शुरू किया। पहले वह अपने खर्चों के लिए दूसरों पर निर्भर थी, आज वह खुद एक माह में 15 से 20 हजार रूपये कमा लेती हैं। रेखा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आजीविका मिशन के माध्यम से उन्हें प्रदाय की गई सहायता के लिए धन्यवाद देती हैं और वे अन्य महिलाओं का भी आवाहन करती हैं कि वे योजना का हिस्सा बन खुद को सशक्त बनाएं और देश के विकास में अपनी भागीदारी दें।
