मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को डाले जाएंगे वोट, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू
इंदौर। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश में एक चरण में मतदान होगा। मध्य प्रदेश में सभी 230 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होगा। 3 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़ मतदाता हैं। राजीव कुमार ने कहा कि जो मतदाता मतदान केंद्र पर आकर मतदान नहीं कर सकते हैं तो उन्हें उनके घर से भी मतदान करने की सुविधा मिलेगी। राजीव कुमार ने कहा कि 17 अक्टूबर से 30 नवंबर तक पूरे देश में किसी को भी वोटर लिस्ट से संबंधित संसोधन हो सकता है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि आपराधिक पृष्ठ भूमि वाले कैंडिडेट को तीन बार अपने बारे में अखबार में इश्तेहार (विज्ञापन) छपवाना होगा। साथ ही उनको टिकट देने वाले राजनीतिक दलों को भी उन्हें उम्मीदवार बनाने के पीछे अपनी मजबूरी बतानी होगी।
