Mar 20 2026 / 9:39 PM

पश्चिम बंगाल चुनाव: टीएमसी का घोषणापत्र जारी, महिलाओं और युवाओं के लिए बड़े वादे

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने घोषणापत्र जारी कर दिया है। टीएमसी ने युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को फायदा पहुंचाने वाली योजनाओं पर जोर दिया है। इसके साथ ही ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा।

ममता बनर्जी ने बताया कि महिलाओं के खाते में पैसा पहुंचाने वाली लक्ष्मी भंडार योजना जारी रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने नौकरी मिलने तक युवाओं को भत्ता और बुजुर्गों के लिए उनके घर तक ट्रीटमेंट पहुंचाने का वादा किया। लक्ष्मी भंडार योजना के तहत 25-60 वर्ष तक की महिलाओं को साल में 18000 रुपए मिलते हैं। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को सालाना 20400 रुपये मिलते हैं।

युवाओं के लिए ममता ने कहा, युवा साथी कोई बेरोजगारी भत्ता नहीं है। जब तक नौकरी नहीं मिलती है, तब तक मिलेगा। उन्होंने कहा कि यहां लेदर हब, पावर हब बनाया गया है। 7 लाख लोग लेदर इंड्रस्टी में काम करते हैं। MSME में नंबर-1 है। 1.5 करोड़ MSME में काम करते हैं। आलू का इंश्योरेंस किया गया है।

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए ममता ने कहा कि बीजेपी सरकार जब से आई है, तब से साजिश कर रही है। लेकिन इस बार वे किसी भी तरह से सत्ता में आना चाहते हैं। वे बंगाल को तोड़ना चाहते हैं। वे बिहार का एक हिस्सा लेकर एक अलग राज्य बनाना चाहते हैं। बीजेपी भविष्य में सत्ता में नहीं आएगी। सिर्फ दो ही काम कर रहे हैं, एक प्रधानमंत्री और दो गृह मंत्री। उन्होंने देश को बांटने का काम किया है! वे साजिश कर रहे हैं।

ममता बनर्जी ने नवरात्रि की शुभकामनाएं और रमजान की मुबारकबाद देते हुए कहा, “अगर कुछ हुआ तो बीजेपी सरकार जिम्मेदार होगी। क्योंकि इलेक्शन कमीशन बीजेपी से बाहर का नहीं है। सारे अफसर ले जाए जा रहे हैं। प्रेसिडेंट रूल कर दिया है! बंगाल टारगेट है। क्योंकि वे नहीं चाहते कि बंगाल एक राज्य बना रहे! मोदी के हाथों से देश को छुटकारा देना हमारा जिम्मेदारी है। बंगाल के जनता से अपील है एकजुट होकर रहे। बॉर्डर से पैसा, ड्रग, माफिया घुसा रहा है। देंगे करने का योजना बना रहे हैं। प्रेसिडेंट रूल जारी किया है।

बोल तो नहीं रहा है लेकिन प्रेसिडेंट रूल जारी किया है। हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी एक है। इसलिए अत्याचारी, दुराचारी मोदी सरकार, महिला विरोधी सरकार, भाषा विरोधी सरकार। दंगा के सरकार बहुत जल्दी चले जाएंगे। जो मन में आए वो कर रहे हैं। मीडिया के डराया जा रहा है। जनता जीतेगी। लोग पहचान लेंगे। नोट बंदी, एसआईआर का लाइन, गैस का लाइन। जनता उन्हें ट्रैक से बाहर कर देंगे।”

Chhattisgarh