Mar 13 2026 / 12:21 PM

विश्व कप 2023: भारत की धमाकेदार जीत, अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया

नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2023 में भारत का विजयी अभियान जारी है। अपने दूसरे मैच में भारत ने अफगानिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्ता ने 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 272 रन बनाए थे। कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 80 रन और अजमतुल्लाह उमरजई ने 62 रन की पारी खेली थी।

जवाब में भारत ने 35 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने 84 गेंदों में 16 चौके और पांच छक्के की मदद से 131 रन की पारी खेली। वहीं, विराट कोहली 56 गेंदों में 55 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 35वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। यह विराट के वनडे करियर का 68वां अर्धशतक रहा।

इस शतक के साथ रोहित शर्मा का शानदार विश्व कप करियर ऐतिहासिक शिखर पर पहुंच गया है। अब वह विश्व कप टूर्नामेंटों में सर्वाधिक सात शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, जो उल्लेखनीय है। इस उपलब्धि को हासिल करने में, शर्मा ने क्रिकेट आइकन सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम छह शतक थे।

Chhattisgarh