Nov 04 2026 / 4:37 PM

राजभवन में राज्यपाल सहित समस्त अधिकारी-कर्मचारियों ने दिवंगत कोरोना वारियर्स को दी श्रद्धांजलि

रायपुर। राजभवन में आज प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कोरोना काल में दिवंगत हुए फ्रंटलाइन वारियर्स तथा अन्य लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राज्यपाल सुश्री अनुसईया उइके सहित समस्त अधिकारी-कर्मचारियों ने दो मिनट मौन धारण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राज्यपाल के परिसहाय श्री त्रिलोक बंसल, राजभवन के उपसचिव श्री दीपक अग्रवाल, नियंत्रक श्री हरवंश मिरी सहित समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh