रूस का यूक्रेन के रेलवे स्टेशन पर हमला, 13 लोगों की मौत, 10 से ज्यादा घायल
नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग की स्थिति को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि यह दिनोंदिन खतरनाक मोड़ पर पहुंचता जा रहा है। यूक्रेन के मध्य क्षेत्र में गुरुवार को एक रूसी ड्रोन ने स्ट्रेशन पर खड़ी दो ट्रेनों को निशाना बनाया। नीप्रो शहर में रेलवे स्टेशन पर हुए ड्रोन हमले में 13 लोगों की मौत और 10 से ज्यादा लोगों के होने की खबर है।
यूक्रेन के मध्य क्षेत्र में गुरुवार को एक रूसी ड्रोन ने स्ट्रेशन पर खड़ी दो ट्रेनों को निशाना बनाया। यूक्रेनी रेलवे के अनुसार, हमले से पहले संभावित खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया था।
रूस ने आज यूक्रेनी रेलवे स्टेशन पर ड्रोन अटैक करते हुए हाहाकार मचा दिया। इस हमले में अब तक 13 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ड्रोन के टकराने के बाद प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई और कई लोग इसकी चपेट में आ गए, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हैं।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस हमले के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बताया कि ड्रोन ने उस प्लेटफॉर्म को निशाना बनाया, जहां एक लोकल ट्रेन और एक यात्री ट्रेन खड़ी थीं।
हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस पर प्रतिबंध बढ़ाने की मांग की है। जेलेंस्की ने कहा है कि दुर्भाग्य से अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मैं उनके परिवारों और प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। दस अन्य लोग घायल भी हुए हैं।
रूस लगातार यूक्रेन पर हमले कर रहा है। यूक्रेन भी रूसी सैन्य और ऊर्जा ठिकानों को निशाना बना रहा है, जिससे युद्ध बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच आज रूस ने यूक्रेन के एक रेलवे स्टेशन को निशाना बनाया।
यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, जिस ट्रेन को निशाना बनाया गया वह ड्नीप्रो से जापोरिज्जिया जाने वाली ट्रेन थी। यूक्रेनी रेलवे ने टेलीग्राम पर जारी बयान में कहा कि रूस ने जेट इंजन से लैस ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए रेलवे स्टेशन पर हमला किया।
