Mar 12 2026 / 3:10 AM

नीरज चोपड़ा समेत 12 खिलाड़ियों को खेल रत्न, 35 को अर्जुन अवार्ड, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम विश्व पटल पर ऊंचा करने वाले एथलीट नीरज चोपड़ को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तरफ से मेजर ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित किया है। उनके अलावा 12 अन्य खिलाड़ियों को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अभी हाल ही में राजीव गांधी पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार कर दिया गया था। जिसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार काफी संख्या में खिलाड़ियों को इस पुरस्कार से नवाजा गया है।

बता दें कि विगत 7 अगस्त को टोक्यो ओलंपिक के पुरुषों के भाला फेंक प्रतिस्पर्धा में नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर अपने नाम स्वर्ण पदकर जीत कर देश के नाम विश्व पटल पर ऊंचा किया था। नीरज चोपड़ा ने देश के लिए स्वर्ण पदक ऐसे समय में जीता था, जब भारत के सभी खिलाड़ी स्वर्ण जीतने में असफल हुए थे। ऐसे में नीरज द्वारा प्राप्त की हुई इस उल्लेखनीय उपलब्धि की चौतरफा प्रशंसा हुई थी।

इस बीच नीरज चोपड़ा के अलावा इस साल खेल रत्न पुरस्कार हासिल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि कुमार, टोक्यो में कांस्य पदक जीतने वाली महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, टोक्यो में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और गोलकीपर पीआर श्रीजेश, टोक्यो पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली महिला निशानेबाज अवनि लेखरा, सुमित अंतिल, प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन), कृष्णा नागर (पैरा बैडमिंटन), मनीष नरवाल (पैरा शूटिंग) शामिल हैं।

Chhattisgarh