शेयर बाजार गिरावट के साथ हुआ बंद
नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। इस दौरान सेंसेक्स 334.98 अंक टूटकर 60,506.90 अंकों पर बंद हुआ। दूसरी ओर 50 शेयरों वाला निफ्टी इंडेक्स 89.45 अंक फिसलकर 17,764.60 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी में ़125.05 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 41370.15 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड, आईटीसी और बजाज फिनसर्व के शेयर हरे निशान पर कारोबार करते हुए बंद हुए जबकि एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान युनिलीवर, एशियन पेंट्स और एलएंडटी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए।
