Nov 11 2025 / 3:28 AM

सिक्किम के नाथुला में हिमस्खलन से 7 की मौत, 150 लोगों के फंसे होने की आशंका

नई दिल्ली। सिक्किम के नाथूला पहाड़ी दर्रे में आज भारी हिमस्खलन से 7 पर्यटकों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। हिमस्खलन के दौरान 150 से अधिक पर्यटकों के क्षेत्र में होने की सूचना मिली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिक्किम नाथुला सीमा क्षेत्र में हिमस्खलन से 7 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हैं। घायलों को सैन्य अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं, 14 लोगों को अभी तक बचाया गया है। राहत और बचाव कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। मौके पर पुलिस प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौजूद है।

बता दें कि क्षेत्र में लगातार बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी की वजह से क्षेत्र में आवाजाही बंद है। वहीं बड़ी संख्या में सैलानी भी लुत्फ उठा रहे हैं। नाथुला दर्रा चीन से लगी सीमा पर स्थित है और यह अपनी मनोरम सुंदरता के कारण पर्यटकों का एक बड़ा आकर्षण केंद्र है।

यह घटना दोपहर करीब 12:20 बजे गंगटोक को नाथुला दर्रे से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर हुई है। जहां पर हादसा हुआ, वहां जाने के लिए एक पास जारी होता है। यह पास 13वें मील के लिए जारी किए जाते हैं, लेकिन टूरिस्ट बिना परमिशन के 15वें मील की ओर चले गए। यह घटना 15वें मील में ही हुई है।

Chhattisgarh