Nov 12 2025 / 7:41 PM

मध्यप्रदेश चुनाव: बीजेपी ने 39 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, देखें लिस्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को भाजपा हाईकमान ने 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। यह पहली बार है जब भाजपा ने चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले उम्मीदवार फाइनल किए हैं। खास बात ये है कि भाजपा की पहली में लिस्ट में उन सीटों पर प्रत्याशी के नाम जारी किए है, जहां कांग्रेस पार्टी का दबदबा है। भाजपा को इन सीटों पर करारी शिकस्त झेलने पड़ी थी।

पहली लिस्ट में भाजपा ने दस महिला प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतरा है। भाजपा ने सबलगढ़ से सरला विजेंद्र रावत, सुमावली से अदल सिंह कंसाना, गोहद से लाल सिंह आर्या, पिछोर से प्रीतम लोधी, चाचौड़ा से प्रियंका मीणा, चंदेरी से जगन्नाथ सिंह रघुवंशी को प्रत्याशी बनाया है।

इसके अलावा बंडा से वीरेंद्र सिंह लम्बरदार, महाराजपुर से कामाख्या प्रताप सिंह, छतरपुर से ललिता यादव, पथरिया से लखन पटेल, गुन्नौर से राजेश कुमार वर्मा, चित्रकूट से सुरेंद्र सिंह गहरवार, पुष्पराजगढ़ से हीरा सिंह श्याम, बड़वारा से धीरेंद्र सिंह को टिकट थमाया है। हालांकि पहली लिस्ट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई दिग्गजों के नाम नहीं है।

मध्य प्रदेश में 2018 के चुनाव में इन 39 सीटों में से 38 पर कांग्रेस और 1 सीट पर बीजेपी जीती थी। 39 में से 8 सीटें अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व हैं। जबकि 13 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व हैं। मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटें में 35 अनुसूचित जाति रिजर्व तो 47 अनुसूचित जनजाति रिजर्व सीटें हैं।

बता दें कि बुधवार को राजधानी दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह समेत CEC सदस्य बैठक में शामिल हुए। गौरतलब है कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीत हासिल हुई थी, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से बागी होने के बाद उनके साथ कई विधायकों ने पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे जिसके बाद कमलनाथ की सरकार गिर गई थी और फिर भाजपा ने सरकार बनाई।

Chhattisgarh