Mar 15 2026 / 6:02 PM

सपा के आरोपों पर बोले कमलनाथ, अरे छोड़िए अखिलेश-वखिलेश…

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच तकरार सामने आई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस से खासा नाराज हैं। गुरुवार को यूपी के सीतापुर में उन्होंने कांग्रेस को धोखेबाज पार्टी बताया। अब इस पर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का बयान सामने आया है।

मीडिया से चर्चा के दौरान कमल नाथ ने कहा कि ‘माहौल बहुत अच्छा है। लोग हमें फोन कर रहे हैं और बता रहे हैं कि लोगों में उत्साह है। हम उम्मीद से भी बेहतर संख्या से जीतेंगे। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कांग्रेस पर ‘विश्वासघात’ के आरोपों पर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, कि ‘अरे छोड़िए अखिलेश-वखिलेश’।

वहीं, कमलनाथ के बयान को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भड़क गए हैं। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के लोग बीजेपी से मिले हुए हैं। अगर पता होता कि कांग्रेस विधानसभा में गठबंधन नहीं करेगी तो हम कभी उनका फोन भी नहीं उठाते।

Chhattisgarh