मध्यप्रदेश चुनाव: कैलाश विजयवर्गीय ने किया नॉमिनेशन, बोले- बीजेपी दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी
इंदौर। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों के नेता अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर-1 विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया और दावा किया है कि उनकी पार्टी बीजेपी इंदौर की सभी 9 सीटें तो जीतेगी ही और मध्य प्रदेश में भी दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी।
विजयवर्गीय ने कहा कि इतना ही नहीं, हम इंदौर की सभी 9 सीटें जीतेंगे। हम मध्य प्रदेश में दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएंगे, हम 160 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। वहां विकास की लहर है। मध्य प्रदेश में बीजेपी और पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है। पीएम और बीजेपी जो कहते हैं वो करते हैं। मध्य प्रदेश में डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को साफ देखा जा सकता है। इसलिए लोगों का भरोसा बीजेपी पर और पीएम मोदी पर है।
इंदौर में भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने अपने विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय के साथ मध्य प्रदेश में आगामी चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। पार्टी ने उन्हें इंदौर-1 विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है।
