Nov 11 2025 / 10:10 PM

नीतीश कुमार ने बताया क्यों दिया इस्तीफा, बोले- नए गठबंधन में सब ठीक नहीं चल रहा था…

नई दिल्ली। बिहार की सियासत में एक बार फिर से सियासी भूचाल आया है। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आज राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया हैं। सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार कहा कि मैंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने कहा कि मैंने राज्यपाल से राज्य में सरकार भंग करने के लिए भी कहा है। मैंने इंडी अलायंस बनवाया लेकिन काम नहीं हो रहा था। लालू की पार्टी का व्यवहार ठीक नहीं है। मैंने सभी से राय लेकर इस्तीफा दिया। नीतीश ने कहा कि महागठबंधन की स्थिति ठीक नहीं है। अब मैं नए गठबंधन में जा रहा हूं और अब मैं बीजेपी के साथ वापस लौटूंगा।

बता दें कि नीतीश कुमार ने आठवीं बार सीएम पद से इस्तीफा दिया है। वो नौंवी बार राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। नीतीश कुमार के इस्तीफे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, उनकी (नीतीश कुमार) जो भी मजबूरी रहे, उनकी जो भी मजबूरी रही लेकिन बिहार पेशोपेश में था, डेढ़ साल में बिहार में जंगलराज 2 की स्थिति आ गई थी। अगर तेजस्वी यादव की ताजपोशी हो जाती तो बड़ी कठिनाई होती। मैं बिहारवासियों से इतना ही कहूंगा भाजपा जंगलराज नहीं आने देगी।

Chhattisgarh