Mar 17 2026 / 1:02 PM

पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान जारी, 3 बजे तक मध्य प्रदेश में 53.40 प्रतिशत, त्रिपुरा में सर्वाधिक वोटिंग

नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए आज पहले चरण मतदान जारी है। दिन चढ़ने के साथ वोटिंग ने रफ्तार पकड़ ली है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी जा रही हैं। सुबह सात बजे से शुरू मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की है।

16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में 102 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

दोपहर 3 बजे तक मध्य प्रदेश में 53.40 प्रतिशत तक पड़ा मतदान
बालाघाट: 63.69 प्रतिशत
छिंदवाड़ा: 62.57 प्रतिशत
शहडोल: 48.64 प्रतिशत
मंडला: 58.28 प्रतिशत
जबलपुर: 48.05 प्रतिशत
सीधी: 40.60 प्रतिशत

मतदान प्रतिशत में त्रिपुरा सबसे आगे
मतदान वाले राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में दोपहर 3 बजे तक सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

Chhattisgarh