May 12 2026 / 5:49 PM

मतदाताओं को जागरूक करने इंदौर में बनेगी आज मानव श्रृंखला

इंदौर। इंदौर में लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए 13 मई को होने वाले मतदान की व्यापक तैयारियां जारी है। इंदौर को मतदान में नम्बर वन बनाने के लिए सभी संभव प्रयास किये जा रहे है। इस सिलसिले में 27 अप्रैल को शाम 5 बजे गाँधी हॉल परिसर में मतदाता जागरूकता हेतु मानव श्रृखला बनाई जायेगी। इसके माध्यम से मतदान का संदेश देते हुये मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जायेगा।

Chhattisgarh