Nov 07 2026 / 9:35 PM

पीएम मोदी ने दी देशवासियों को दीपावली की बधाई, सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो

नई दिल्ली। देशभर में दीपावली की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने दीपावली की पूर्व संध्या पर एक वीडियो संदेश जारी कर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

पीएम मोदी ने वीडियो संदेश में बताया कि हर साल की तरह इस बार भी वह अपनी दिवाली देश के जवानों के साथ मनाएंगे। पीएम मोदी ने कामना की कि यह पर्व, आगे का यह समय, सब कुछ सुख, शांति और समृद्धि से भरा हुआ रहे। इससे पहले उन्होंने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की थी और दिवाली की शुभकामनाएं साझा की थीं।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी किया। ‘नमस्ते’ के साथ उन्होंने अपने वीडियो की शुरुआत की। आगे उन्होंने वीडियो में कहा, “दीपावली का पावन पर्व पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है। आप सबको दीपावली की मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपका यह पर्व, आगे का यह समय, सब कुछ सुख, शांति और समृद्धि से भरा हुआ रहे। मैं भी आपकी तरह बड़े उत्साह के साथ दीपावली मनाता हूं; और हर वर्ष जैसा कि आप जानते हैं कि देश के वीर जवानों के बीच जाना मेरा नित्य क्रम है जो इस बार भी जारी रहेगा। आप सबको दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

इससे पहले पीएम मोदी ने शनिवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने इस मुलाकात के बारे में जानकारी दी। पीएम मोदी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और दिवाली की शुभकामनाएं साझा कीं।

Chhattisgarh