Nov 07 2026 / 9:43 PM

India vs New Zealand: दूसरे वनडे में DLS नियम से जीता भारत, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

नई दिल्ली। वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया के लिए बारिश वरदान बन गई। डकवर्थ लुईस (DLS) नियम के तहत भारत ने मेजबान न्यूजीलैंड की टीम को 4 रन से हराया दिया। इस तरह से 5 वनडे मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से आगे चल रही है।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को भारतीय गेंदबाजों ने अपनी बॉलिंग से जकड़कर रखा और पूरी टीम 41 ओवर में सिर्फ 134 रन पर ऑलआउट हो गई। हालांकि छोटे से लक्ष्य का पीछा करने में टीम इंडिया की हालत भी खराब हो गई।

भारत का कोई भी बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल सका। मैच के दौरान एक समय ऐसा आया जब टीम इंडिया का स्कोर 26 ओवरों में महज 113 रन था और भारत के 7 विकेट गिर चुके थे। टीम इंडिया को जीत के लिए अभी भी 22 रन चाहिए थे।

हालांकि 15 ओवर बाकी थे मगर विकेट धड़ाधड़ गिर रहे थे। उस वक्त केएल राहुल और आकिब नबी क्रीज पर मौजूद थे। न्यूजीलैंड को भी अपनी जीत के आसार नजर आ रहे थे। उसी वक्त इंद्र द्रेवता ने कृपा बरसाई और तेज बारिश शुरू हो गई।

जब काफी देर तक बारिश बंद नहीं हुई तो डकवर्थ लुईस (DLS) नियम के हिसाब से भारत को 4 रन से विजेता घोषित कर दिया गया। रोहित शर्मा ने दो चौकों और दो छक्कों की बदौलत 23 रन बनाए।

वहीं श्रेयस अय्यर ने चार चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रनों की पारी खेली। आज के मैच में भारत की तरफ से सबसे लंबी पारी श्रेयस अय्यर की ही रही। केएल राहुल 26 रन बनाकर नाबाद रहे।

वैसे अगर केएल राहुल ने भारतीय पारी को न संभाला होता तो शायद टीम इंडिया पहले ही हार जाती। राहुल ने सूझबूझ भरी बैटिंग करते हुए एक छोर संभाले रखा। न्यूजीलैंड की तरफ से डेरिल मिचेल ने 55 रन और कप्तान मिशेल सैंटनर ने 31 रन की पारी खेली।

Chhattisgarh